Saturday, 25 March 2017

बायण माताजी मंदिर. नडेवा,कुम्भलगढ

 बायण माताजी मंदिर. नडेवा,कुम्भलगढ

मंदिर:-

नडेवा,कुम्भलगढ स्थित बायण माताजी का मंदिर निर्माण कार्य 2004 में करवाया गया है । इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि बायण माताजी ने खरवड ( भाटी वंश ) मेर राक्षस से बचाने के उद्देश्य से  समीचा गाँव में एक विशाल चट्टान पर त्रिशूल का प्रहार किया जिससे उस विशालका्य चट्टान के सात भाग हो गये । तथा उस मेर राक्षस को मार कर कुंवे में डाल दिया तथा माताजी स्वयं उस कुंवे पर विराजमान हो गए । आज भी निचे कुंवा व ऊपर माताजी का सुन्दर मंदिर बना' हुआ है

माताजी  की सुंदर छवि :-







मेला : - नडेवा,कुम्भलगढ स्थित बायण माताजी के मंदिर में प्रति वर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी को मेला भरता है

पुजारी:- इस मंदिर के मुख्य पुजारी श्री अम्बा सिंह जी खरवड है, व किशन सिंह जी खरवड भोपजी है

 

साभार : - अम्बा सिंह जी खरवड, मुख्य पुजारी बायण माताजी मंदिर. नडेवा,कुम्भलगढ

 

No comments:

Post a Comment